मध्य प्रदेश: मजदूरी मांगने पर दलित मजदूर का काट दिया हाथ, अस्पताल में भर्ती हालत गंभीर

मध्य प्रदेश के रीवा से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है जहां गणेश मिश्रा नाम के व्यक्ति ने अशोक साकेत नाम के एक मजदूर के उसके द्वारा अपनी मजदूरी मांगे जाने पर उसका हाथ काट दिया गया।

इस मामले पर अशोक के भाई ने बताया कि अशोक घर से यह बोलकर निकला था कि उसे गणेश मिश्रा ने घर बुलाया है बाकी की मजदूरी देने के लिए जिन पैसों से वह बच्चों के लिए ठंड के कपड़े लेकर आता। अशोक अपने एक दोस्त के साथ गया था। लेकिन जैसे ही उसने पैसे मांगे तो गणेश मिश्रा ने उसको जाति सूचक गलियां दी कहा “तुम चमार तुम्हारी क्या औकात, कोई पैसा नहीं है भागो यहां से” जिसके बाद वह अंदर से तलवार निकाल कर लाया और हमला कर दिया। इस हमले में अशोक का हाथ कट गया। गणेश मिश्रा अशोक यहीं नहीं रुका वह अशोक के पीछे करीब दो किलोमीटर तक उसको मारने के लिए भी भागा।

अशोक के साथ जो दोस्त गया था वह अशोक को बाइक पर बिठा कर सीधा अस्पताल लेकर गया जहां डॉक्टरों ने पहले इलाज से माना कर दिया और पुलिस का मामला बता कर कई घंटों तक इलाज नहीं किया। काफी देर इंतजार करने के बाद पुलिस आई तब जाकर अशोक का इलाज हो सका। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी गणेश मिश्रा और उसके राघवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है वहीं अशोक की हालत अभी भी गंभीर बतायी जा रही है।

Related Posts

Comments

Stay in the loop